सीएम साय ने जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को ने दिलाई शपथ

Updated on 17-03-2025 02:22 PM
जशपुरनगर। जशपुर के जिला व्यवहार न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यहां उन्होंने नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत उपस्थित रहे।

जिसमें जशपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सत्येन्द्र जोल्हे शामिल रहे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज न्यायालयों में करोड़ों मामले लंबित हैं और न्याय की आशा में लोग न्यायालयों का रास्ता देख रहे हैं। हम सभी को अपने प्रयासों से सभी शोषित, पीड़ित एवं दलितों को न्याय दिलाने का कार्य करना है। जशपुर का जिला अधिवक्ता संघ अपने आप में ऐतिहासिक रहा है, यहां भारतचंद काबरा, बालासाहेब देशपांडे जैसी महान विभूतियों के साथ मेरे परिवार के नरहरि साय ने भी नेतृत्व किया है। सभी ने शोषित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया, जिससे कई लोगों को न्याय प्राप्त हुआ है, यह परंपरा हमें बनाये रखनी है। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के जीर्णाेद्धार, ई-लाइब्रेरी निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने कहा कि अधिवक्ता संघ एवं न्याय व्यवस्था में अटूट रिश्ता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवक्ता संघ के द्वारा लोगों को न्याय दिलाने एवं नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन देने का कार्य सदा जारी रहेगा। उन्होंने न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ गरिमा पूर्ण रूप से समाज सेवा करने का संदेश अधिवक्ताओं को दिया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, रामप्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण एवं नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.