सीएम साय ने विभिन्न योजनाओं से 64 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

Updated on 09-01-2025 02:05 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 जनवरी को धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 64 हितग्राहियों को सामग्री, राशि, चेक, प्रमाण पत्र और चाबी वितरित की। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक की जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत 16 हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड और अधिकार प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को चाबी, दो बैंक सखियों और दो लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज चेक और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन हितग्राहियों को सौर ऊर्जा कनेक्शन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत चार हितग्राहियों आर्थिक सहायता, राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, कृषक उन्नति और फसल चक्र परिवर्तन में सहभागिता के लिए दो किसानों को प्रमाण पत्र, विनोबा योजना के तहत तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 18 दिव्यांगजनों को सामग्री प्रदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.