नारायणपुर पहुंचे सीएम साय, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया स्वागत
Updated on
03-02-2024 01:27 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे।अधिकारियों में बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।