सीएम साय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल

Updated on 24-02-2024 04:54 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची के नामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे, जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरों पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 में से 9 लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। इन 11 नामों में से 3 से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबकि, भाजपा फरवरी के आखिरी तक सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। वहीं लोकसभा सीटों पर जारी होने वाली दो अलग-अलग सूची में इन सभी सीटों का भी जिक्र किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.