सीएम साय आज जाएंगे गुजरात:इन्वेस्टर्स से करेंगे मुलाकात, सरकारी योजनाओं का लेंगे अनुभव

Updated on 10-11-2025 12:25 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे गुजरात मॉडल की प्रमुख योजनाओं और नवाचारों को नजदीक से देखने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय सबसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। जहां दोनों राज्यों के बीच शासन, प्रौद्योगिकी और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

इन्वेस्टमेंट पॉलिसी की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे

सीएम साय गुजरात सरकार के डेशबोर्ड जन शिकायत निवारण प्रणाली और गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे, ताकि इन सफल मॉडलों को छत्तीसगढ़ में लागू करने की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जा सके।

गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे। यहां वे युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी करेंगे दौरा

इसके अलावा मुख्यमंत्री साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा करेंगे। राज्य की सौंदर्यीकरण और पर्यटन परियोजनाओं के लिए गुजरात के इन मॉडल्स से प्रेरणा लेने की संभावना जताई जा रही है।

इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री साय 11 नवंबर को आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेकर गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य में निवेश, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि गुजरात यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में नई निवेश नीति और शिकायत निवारण प्रणाली को और सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.