ग्वालियर में CM बोले- कुंभ जैसा नजारा दिखा, 25 दिसंबर को MP में तबला दिवस मनेगा

Updated on 26-12-2023 01:00 PM

ग्वालियर किले पर सोमवार 25 दिसंबर की शाम अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां 1500 तबला वादकों ने एकसाथ तबले पर थाप देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पूरा किला 22 मिनट तक तबले की थाप से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई संगीत प्रेमी इसके गवाह बने।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘सीएम बनने के बाद तानसेन की नगरी में पहली बार आया हूं। यहां तबला वादन देखना अपने आप में अलग ही नजारा है।' सीएम ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में हर साल 25 दिसंबर को तबला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ग्वालियर में संगीत का महाकुंभ तानसेन समारोह चल रहा है। आयोजन 28 दिसंबर तक चलेगा। इसी के तहत किले पर तबला दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में देशभर के 50 शहरों से 1500 कलाकारों ने हिस्सा लिया।

भोपाल में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे। सीएम यहां करीब 25 मिनट तक रुके।

सीएम बोले- ग्वालियर में दिखा कुंभ का नजारा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘मैं कुंभ की नगरी से आता हूं। हमारे तबला वादकों ने ग्वालियर में आज कुंभ का नजारा दिखा दिया। क्या आनंद आया, आज का दिन देखने के लिए इंद्र भी तरस रहे होंगे। इंद्र की सभा का स्वरूप अगर कहीं दिखाई दिया है तो आज के इस कार्यक्रम में दिखा है। मेरा यहां आना धन्य हो गया।’

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तीन सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। एकसाथ इतने कलाकारों के तबला बजाने पर ग्वालियर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।

‘तबला दरबार' में कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 50 शहरों से तबला वादक आए। किले पर 18,560 वर्ग फीट के मंच को 10 कतारों में सीढ़ीनुमा बनाया गया था।

तानसेन अलंकरण से विभूषित गणपति भट्ट बोले- मेरा जन्म सार्थक

ग्वालियर में रविवार से संगीत का पांच दिवसीय महाकुंभ "तानसेन समारोह' शुरू हो गया। इस बार कर्नाटक के धारवाड़ के पंडित गणपति भट्‌ट हसणगि (72) को तानसेन अलंकरण 2022 से विभूषित किया गया। उन्हें सोमवार को 5 लाख रुपए, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.