नाथ समाज से सीएम बोले- अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बदलें:आप समाधि बना देते हो, लोग चादर चढ़ा देते हैं

Updated on 01-09-2024 01:17 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथ समुदाय से शव के अंतिम संस्कार करने के तरीके में सुधार के लिए कहा है। विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ समाज के कार्यक्रम में सीएम ने कहा, 'आप समाधि बना देते हो, लोग चादर चढ़ा देते हैं। इसके बाद परेशानी हमें होती है। पुरखे हमारे हैं और समाधि पर चादर चढ़ाकर फायदा कोई और ले लेते हैं। इसे समाज को ध्यान में रखना होगा। आपको थोड़ी बात में बड़ी समझ रखना होगी।'

शनिवार को भोपाल के रविंद्र भवन में विमुक्त दिवस पर हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा, 'नाथ समुदाय में मृत्यु के बाद दफनाने और समाधि बनाने की जो परंपरा है, उसमें सुधार की जरूरत है। इसके बदले दाह क्रिया से अंतिम संस्कार करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'इस वर्ग और समाज के लोगों को अब अपने घरों में रहना चाहिए और जो व्यवसाय उपलब्ध है, वह करना चाहिए। समय के साथ सुधार करना होगा।'

कार्यक्रम में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ विभाग की मंत्री कृष्णा गौर ने विभाग की ओर से किए जाने वाले बदलावों की जानकारी दी।

भाषण देने दो, एक-एक को जवाब दूंगा, तो दिक्कत होगी

सीएम अपने संबोधन में जब विमुक्त समाज की जातियों को विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ वर्ग में शामिल करने के लिए नाम पढ़े जा रहे थे, तो कई समाज की महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि उनकी जाति भी जोड़ी जाए। इस बीच सीएम ने वहां बोलने वाले कुछ लोगों के साथ सीधा बात करना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि आपसे सीधी बात करने के चक्कर में भाषण नहीं दे पा रहा हूं। बैठ जाइये, सबकी मांगें मानी जाएंगी।

कार्यक्रम में पोर्टल और ऐप लॉन्च

विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ के लिए समर्थ पोर्टल और एम समर्थ मोबाइल ऐप लॉन्च हुआ। सीएम ने कहा, 'इन जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना मध्यप्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आपके समाज की प्रतिभाओं को निखारने, उनका भविष्य बनाने और समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार सदैव तत्पर है।'

मंत्री बोलीं- समुदाय के डेटा के लिए काम करना होगा

विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु विभाग की मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, 'शिष्यवृत्ति को 1350 रुपए से बढ़ाकर 1560 रुपए कर दिया गया है। 11वीं में प्रवेश करने पर 3 हजार रुपए की राशि एकमुश्त इस समुदाय की बेटियों को दी जाती है। इस समाज के लिए मांगलिक भवन बनाने 20 लाख रुपए दिए जाते हैं, इसलिए इस राशि को बढ़ाने का काम किया जाएगा। 3047 लोगों को पीएम आवास योजना में आवास दिलाने के लिए केंद्र सरकार को सूचना भेजी गई है। इस समुदाय का डेटा नहीं होने से योजना का लाभ मिलने में दिक्कत होती है। इसके लिए काम करना होगा।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.