रायगढ़ में सीएम साय का रोड शो

Updated on 05-02-2025 12:23 PM

रायगढ़ । जिले में सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय जीवर्धन चौहान और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान सीएम साय दोपहर 2: 40 से 4 बजे तक सत्तीगुड़ी चौक से मिनीमाता चौक तक रोड शो करेंगे। मिनीमाता चौक पर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है।

रोड शो में सीएम विष्णुदेव साय के अलावा रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। रोड शो के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शाम 4 बजे सीएम साय रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया घोषणा पत्र 

निकाय चुनाव के मतदान से पहले घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है। 

10 बिन्दुओं का किया वादा 

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.