सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान, मराठा को देंगे कुनबी जाति का दर्जा, मनोज जरांगे का अनशन खत्म

Updated on 31-10-2023 01:52 PM
मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के उग्र होते ही महाराष्ट्र सरकार का पूरा अमला हरकत में आ गया। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह आंदोलन के नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल से फोन पर बातचीत की। सीएम एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि आरक्षण देने का वादा कानून की कसौटी पर खरा उतरेगा और सरकार कुनबी प्रमाणपत्र वितरण के संबंध में ठोस निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाण पत्र देने के संबंध में आज की कैबिनेट में ठोस निर्णय लिया जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे के आश्वासन के बाद मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सातवें दिन जल ग्रहण कर अनिश्चितकालीन अनशन को खत्म कर दिया। मनोज जरांगे अंतरवली सराती गांव में भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को जरांगे की हालत बिगड़ गई थी, इसके बाद राज्य में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे।

सीएम का वादा, इस बार कानूनी तौर से मजबूत होगा फैसला
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अंतरवली सराती गांव में भूख हड़ताल पर बैठे नेता मनोज जारांगे पाटिल से फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने जारांगे पाटिल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों के बीच मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे को कानूनी तौर पर सुलझाना जरूरी है और इसके लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है। कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए कानूनी उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार आरक्षण का आदेश कानून की कसौटी पर खरा उतरेगा और हमेशा के लिए रहेगा।

सीएम के बंगले समेत पूरे मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस बीच उग्र हो रहे मराठा आंदोलन के कारण मुंबई में मुख्यमंत्री आवास वर्षा सहित मंत्रालय के समक्ष एनसीपी दफ्तर (अजीत पवार) और कई अन्य नेताओं के बंगलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी कुनबी मराठा को ओबीसी का दर्जा देने के संकेत दिया है। बताया जा रहा है कि आज की कैबिनेट मीटिंग में मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाण पत्र देने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। इसके तहत मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति का दर्जा देकर OBC में शामिल किया जा सकता है। मराठा समुदाय के लोगों का कहना है कि सितबंर 1948 तक निजाम का शासन खत्म होने तक मराठाओं को कुनबी माना जाता था और ये ओबीसी थे। इसलिए मराठा समुदाय के लोगों को फिर से कुनबी जाति का दर्जा दिया जाए और OBC में शामिल किया जाए। बता दें कि मराठा आरक्षण के मुद्दे को कानूनी तौर पर सुलझाने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है। इस याचिका को लेकर राज्य सरकार को सलाह देने के लिए विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति गठित की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.