कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज, लाडली बहनों के साथ खाएंगे खाना, क्या है मामा का प्लान

Updated on 06-12-2023 12:34 PM
छिंदवाड़ाः विधानसभा चुनाव में भले ही छिंदवाड़ा ने बीजेपी का साथ नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी भी बुरा नहीं माना है। इसके उलट वो सबसे पहले छिंदवाड़ा में ही जनता का आभार व्यक्त करने बुधवार 12:00 बजे पहुंचने वाले हैं। सीएम शिवराज यहां सिर्फ जनसभा को संबोधित कर जनता का आभार व्यक्त करने नहीं आ रहे है। जनसभा के साथ ही शहर के पातालेश्वर वार्ड में एक आदिवासी कार्यकर्ता के यहां भोजन भी करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर सियास गलियारों में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हुईं।

दरअसल, छिंदवाड़ा में पातालेश्वर एक अकेली ऐसी वार्ड है जहां बोजेपी को जीत मिली है। ऐसे में कार्यकर्ता को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री का यह फार्मूला वाकई में काबिले तारीफ है। इसके साथ ही सीएम की छिंदवाड़ा दौरे को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वह अब मिशन 2024 की तैयारी में जुड़ गए हैं। एक आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन करने के बाद वह यही संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव ही नहीं अब लोकसभा चुनाव में भी पूरी तैयारी के साथ भाजपा यहां मिली पराजय को जीत में परिवर्तित करने की कोशिश करेगी।

सातों सीटों पर मिली हार, अब लोकसभा पर फोकस


अपने पिछले दौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा की जनता को ऐसा भरोसा दिलाया था कि चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले छिंदवाड़ा आएंगे। अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा आ रहे हैं। यहां सातों सीट पर मिली करारी हार के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के मन में फिर से नहीं ऊर्जा भरकर लोकसभा चुनाव की तैयारी का रोड मैप तैयार करेंगे। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा से बंपर जीत के बाद कौन सा संदेश देंगे।

भाजपा के लिए गुटबाजी है बड़ी चुनौती


कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी ने जिस तैयारी के साथ अपने दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा था उसके मुताबिक परिणाम नहीं आए ऐसे में कहीं ना कहीं पार्टी में भीतर घात की आवाज उठ रही है। ऐसे मुख्यमंत्री तमाम सभी नेताओं को एक मंच पर लाकर लोकसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ जुट जाने को लेकर भी सन्देश देंगे। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो कुछ बड़े पदाधिकारी की शिकायत की गई है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी का काम नहीं किया है देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री के दौर में सभी नेताए एक साथ नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.