MSME यूनिट्स को 200 करोड़ की सब्सिडी देंगे सीएम:आज तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन भी होगा

Updated on 13-10-2025 12:00 PM

सीएम डॉ मोहन यादव आज शाम करीब 4 बजे भोपाल के होटल ताज में एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज) सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव के साथ एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और उद्योग विभाग के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहेंगे।

सब्सिडी के 200 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जी सिंगल क्लिक के जरिए एमएसएमई यूनिट्स को अगस्त महीने तक की सब्सिड़ी के करीब 200 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले भी वर्चुअली जुड़ेंगे।

3 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन भी होगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 औद्योगिक क्षेत्रों, और 3 नए कार्यालय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन रखेंगे। सम्मेलन में एमएसएमई और ओएनडीसी के बीच एमओयू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे, साथ ही उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्रों में प्लॉट वितरण भी करेंगे। सम्मेलन में नए उद्यमी और स्टार्टअप्स अपने अनुभव साझा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.