सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा आज, लखनऊ में क्यों बढ़ रहा है राजनीतिक तापमान

Updated on 07-12-2023 12:38 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके दिल्ली दौरे और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात मामले पर चर्चा तेज हुई है। दरअसल, काफी समय से योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा गरमाई हुई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में वापसी के बाद से उनके योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है। वहीं, पूर्वांचल में ओबीसी के चर्चित नेताओं में से एक दारा सिंह चौहान की भी योगी कैबिनेट में वापसी की चर्चा है। हालांकि, वे घोसी विधानसभा उप चुनाव में हार चुके हैं।


राज्यपाल से मुलाकात के बाद गरमाई चर्चा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। सीएम योगी के राजभवन पहुंचने के साथ ही चर्चाओं का बाजार गरमा गया। सीएम योगी ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल को राम के पथ पर पुस्तक भेंट की। इस मुलाकात को अनौपचारिक करार दिया जा रहा है। इससे संबंधित बातें सामने नहीं आ पाई हैं। लेकिन, इस मुलाकात ने योगी कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को हरा कर दिया।

प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई। योगी कैबिनेट का विस्तार पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के कारण टल रहा है। इन राज्यों में से तीन में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा गरमाने लगी है। इसने प्रदेश के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कई नेताओं को संभावनाएं दिखने लगी हैं।

सीएम योगी रख सकते हैं प्रस्ताव


भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट विस्तार को लेकर अपना प्रस्ताव रख सकते हैं। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी। विभागीय स्तर पर चल रही योजनाओं की गति जांच की गई। माना जा रहा है कि समीक्षा में कई मंत्रियों के विभाग में कामकाज की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है।

ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले नन- परफॉर्मिंग मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह कुछ युवा चेहरों को सरकार में लाने की भी योजना है। इनके जरिए जातीय समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी साधने का प्रयास कर सकती है। ऐसे में सीएम योगी के इस दिल्ली दौड़े को काफी अहम माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.