उमेश पाल हत्याकांड में शहीद सिपाहियों के परिवारों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित, स्मृति दिवस किए जाएंगे याद

Updated on 16-10-2023 01:28 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद सिपाहियों को यूपी सरकार याद करेगी। 21 अक्टूबर को लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर दोनों शहीद सिपाहियों के परिजन भी भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद हुए कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के परिवारीजनों को सम्मानित करेंगे। प्रयागरात में 24 फरवरी को अतीक अहमद गैंग के शूटरों ने सरेआम उमेश पाल की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हत्यारों में अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद को शूटरों को लीड करते देखा गया। अब तक इस मामले में असद अहमद समेत चार शूटरों का एनकाउंटर हो चुका है।

कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात थे। 24 फरवरी को जब अतीक के बेटे असद ने गैंग के अन्य लोगों ने उमेश पाल के घर के बाहर उन पर हमला किया तो संदीप और राघवेंद्र ने गैंग के लोगों से मोर्चा लिया। हालांकि दोनों ही हमलावरों की गोलियों और बम की चपेट में आ गए। इसमें संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी।

गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र सिंह को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। शहीद कॉन्स्टेबल संदीप निषाद आजमगढ़ के बिसईपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं कॉन्स्टेबल राघवेंद्र सिंह रायबरेली के लालगंज के कोरिहरा गांव के रहने वाले थे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों शहीद सिपाहियों की वीरता को सलाम करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.