घोसी चुनाव का रण थमते ही पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे सीएम योगी... दिल्ली में मुलाकात, क्या होगी बात

Updated on 05-09-2023 01:42 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में मंगलवार की शाम 6 बजे यह मुलाकात तय है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मुलाकात के लिए शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेंगे। यूपी में मंगलवार को घोसी विधानसभा उप चुनाव की वोटिंग चल रही है। भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी I.N.D.I.A. की ओर से इस चुनाव में पूरा जोर लगाया गया है। भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान और सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेता से सीएम योगी की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के डीएम नितीश कुमार के भी साथ जाने की बात सामने आई है। देश में अभी तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन को समाप्त करने के बयान पर घमासान मचा हुआ है। उदयनिधि के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का भी सनातन पर लगातार हमला हो रहा है। ऐसे में भाजपा अपने कोर वोट बैंक में पैठ बढ़ाने के लिए हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को जोर-शोर से उठा सकती है।


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है भाजपा

भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं को साथ जोड़कर पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत की है। घोसी उप चुनाव में पार्टी की रणनीति साफ हो गई है। पार्टी विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष को धराशायी करने के मूड में होगी। इसके अलावा राम मंदिर के मुद्दे को भी पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर उठाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात को यूपी में पार्टी की भविष्य की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकती है चर्चा


अयोध्या के डीएम के सीएम योगी के साथ रहने के बाद राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी चर्चा होने की बात कही जाने लगी है। 20 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर प्रशासनिक तैयारियों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर भी पीएम मोदी डीएम के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि पर भी अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।

दिसंबर तक होना है पहले फेज का निर्माण


राम मंदिर के पहले फेज का निर्माण कार्य दिसंबर तक होने का अनुमान जताया गया है। इसके लिए कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब इस मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सनातन धर्म पर मचे विवाद के बीच राम मंदिर के मुद्दे के जरिए पार्टी एक बड़े वर्ग को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकती है। इस दिशा में भी सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.