सीएमएचओ ने विटामिन-ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया

Updated on 17-02-2024 06:34 PM

बिलासपुर। जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल श्रीवास्तव ने बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया। उन्होंने अभियान के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम ' शिशु संरक्षण माह' का शुभारंभ 16 फरवरी को किया गया । 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप तथा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप की खुराक दी जायेगी।



सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम), मितानिनों द्वारा बच्चो को ये दवा दी जायेगी।


अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। अभियान के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हे पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। बच्चो को पोषण आहार देकर स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास सहित संक्रमण के उपचार हेतु ऐसे बच्चो को भर्ती किया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान गर्भवती माताओं की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण नियमित रूप से किया जायेगा ताकि जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ रहें। शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवायें निःशुल्क दी जायेगी।


कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि शिशु संरक्षण माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी जा रही विटामिन ए सिरप बच्चों को पिलाएं। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है


उल्लेखनीय है की 5 वर्ष के बच्चों को आंखों के रोग से बचाने में विटामिन ए सिरप लाभदायक है, आयरन सिरप से बच्चों में एनीमिया से बचाव के साथ ही हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.