सीएमएस विद्यालय का स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित

Updated on 15-04-2024 06:25 PM

महासमुंद। शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद का स्थानीय परीक्षा परिणाम आज सोमवार को घोषित हुआ। घोषणा के अनुसार कक्षा 9वी का परीक्षा परिणाम  56.6 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान चांदनी यादव 96 प्रतिशत, द्वितीय स्थान लोकेश्वरी साहू 94 प्रतिशत, तृतीय स्थान जागृति निर्मलकर का 83 प्रतिशत रहा। कक्षा 9वी ब का परीक्षा परिणाम 63.63 रहा, जिसमें प्रथम स्थान योगेश साहू ने 90.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान तुलसी तारक ने 90.5 प्रतिशत, तृतीय स्थान थानेश्वरी बांधे ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा 9वी ए और बी दोनों के परीक्षा परिणाम को मिलाकर प्रथम स्थान चांदनी यादव, द्वितीय स्थान लोकेश्वरी साहू, तृतीय स्थान योगेश साहू का रहा।

कक्षा 11वी के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम के तहत प्रथम स्थान ललिता निषाद विज्ञान संकाय की 87.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान शैलेंद्र साहू वाणिज्य संकाय का 87 प्रतिशत, तृतीय स्थान दिनेश कुमार सिन्हा कला संकाय का 86.4 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार 11वीं कला का परिणाम 85.29 प्रतिशत रहा, जिसमें प्रथम स्थान दिनेश कुमार सिन्हा ने 86.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान साक्षी सबर ने 85.8 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान अंजली यादव ने 74.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। 11वीं वाणिज्य का परीक्षा परिणाम 88.80 प्रतिशत रहा, जिसमें प्रथम स्थान शैलेंद्र साहू ने 87 प्रतिशत, द्वितीय स्थान लता जलक्षत्री ने 77 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान मोना साहू ने 69.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान ललिता निषाद 87.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान ममता निषाद 85.5 प्रतिशत, तृतीय स्थान नागेश्वर साहू का 84.5 प्रतिशत अंक रहा। परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्व परीक्षा प्रभारी स्थानीय प्रीति यादव ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही अनुत्तीर्ण या पूरक आने पर निराश न होकर पुनः अच्छे से पढ़ाई करने की बात कही। शाला का परीक्षा परिणाम प्राचार्य श्री क.ेके. शुक्ला के द्वारा जारी किया गया एवं उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी वर्ष में और अच्छे मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करके संस्था, शहर और जिला तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम को मानिक लाल साहू ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता रिखी राम साहू ने किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य श्री जगदीश लाल साहू ,श्रीमती गायत्री पटेल, सोम प्रकाश साहू, दीपेंद्र भोई, आशालता सिन्हा, रिचा साहू, आरती साहू, हर्षिता चंद्राकर, नेहा गुप्ता, प्रिया देवांगन, प्रज्ञा पांडे, जितेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिरेंद्र कुमार साहू ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.