फिर हो सकती है सीएनजी महंगी, जानते हैं वजह?

Updated on 24-03-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। पहले से ही महंगाई के बोझ से दबे मिडिल क्लास को अब महंगी सीएनजी से झटका लग सकता है। दरअसल गेल पाइपलाइनों के लिए टैरिफ में इजाफा होने जा रहा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने 22 मार्च को कहा कि गेल (भारत) की नेचुरल गैस पाइपलाइनों के लिए टैरिफ का शुल्क बढ़कर 58.61 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हो जाएगा। यह टैरिफ 45 प्रतिशत अधिक है, 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो जाएगा।

एक रुपये प्रतिकिलो तक होगा इजाफा


टैरिफ में इस बढ़ोतरी से फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के प्रबंध निदेशक आशु सिंघल ने एक इंटरव्यू में सीएनबीसी टीवी18 को बताया कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से कुछ को फायदा हो सकता है। वहीं अन्य को नुकसान भी होगा। सिंघल के मुताबिक, अगर बढ़ोतरी को परमिशन मिल जाती है तो सीएनजी की कीमतों में एक रुपये किलो तक का इजाफा हो सकता है। जेपी मॉर्गन इंडिया के पिनाकिन पारेख ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि टैरिफ में इजाफा गेल के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उसके आय और मार्जिन में वृद्धि होगी।
आईजीएल के डायरेक्टर कमर्शियल, पवन कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर किरीट पारिख पैनल की सिफारिशों को लागू किया गया, तो गैस की कीमतें $1/mmBtu तक गिर सकती हैं। हालांकि, इनपुट गैस की लागत 80-85 पैसे/एससीएम बढ़ने की उम्मीद है।

सरकार ने तय किया लक्ष्य


सरकार ने 2030 तक प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने और ऊर्जा मिश्रण में इसके योगदान को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, हाल की अवधि में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की हाजिर कीमतों में लगभग 50 की गिरावट आई है। इस गिरावट को यूरोप में हल्की सर्दी और हाई इन्वेंट्री के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जो कि 45 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के हालिया शिखर के उलट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.