CNG के दाम बढ़े:दिल्ली में 79.56 रुपए किलो पर पहुंची, इस साल 25 रुपए से ज्यादा महंगी हुई

Updated on 17-12-2022 05:48 PM

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा है। यहां CNG की कीमत 95 पैसे बढ़ा दी गई हैं। लोगों को अब एक किलो CNG के लिए 79.56 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में एक किलो CNG की कीमत 78.61 रुपए थी। बढ़ी हुई कीमतें आज, यानी 17 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

गुरुग्राम में एक किलो CNG की कीमत 86.94 रुपए है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर और नोएडा में 81.17 रुपए, रेवाड़ी में 78.61 रुपए और फरीदाबाद में 84.19 रुपए प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। बीते कुछ दिनों से प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस द्वारा CNG और PNG के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए थे।

इससे पहले अक्टूबर में बढ़े थे दाम
इससे पहले 8 अक्टूबर को CNG की कीमतों में बदलाव किया गया था। 8 अक्टूबर को CNG की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया गया था। इसके बाद CNG की कीमत 78.61 रुपए किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपए किलोग्राम थी।

जनवरी में 54 रुपए किलो पर थी CNG
जनवरी 2022 में CNG 54.31 रुपए प्रति किलो पर थी, जो अब 79.56 रुपए पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 25.25 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है।

कैब कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं किराया
CNG के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर CNG आटो, केब सर्विस देने वाली कंपिनयों और CNG कार चालकों पर पड़ेगा। इससे कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनिया पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। वहीं ऑटो से सफर करने वाले लोगों के लिए भी यह इजाफा महंगाई का बोझ बढ़ा सकता है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
देश में तेल के दाम पिछले करीब 7 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.