एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के बारे में बोले को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी:‘पहले लोग चाय तक नहीं पूछते थे, ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद सब बदल गया’

Updated on 12-07-2024 05:46 PM

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में जोया का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ है। इस फिल्म में उनके अपोजिट ‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने बताया कि ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से तृप्ति की लाइफ में काफी चेंज आया है। एक्टर ने यह भी बताया कि वो और तृप्ति फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालकर साथ में 'एनिमल' का शो देखने गए थे।

‘लैला-मजनू’ के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए थे सिद्धांत
सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने बताया, ‘मैं तृप्ति को काफी पहले से जानता हूं। हम 2018 में आई फिल्म ‘लैला मजनूं’ में साथ काम करने वाले थे। मुझे इस फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया था।

हालांकि, बाद में यह रोल अविनाश तिवारी को मिल गया। तब हम साथ काम करते-करते रह गए थे पर फाइनली अब हमने साथ में ‘धड़क 2’ पर काम किया है।’

‘एनिमल’ के बाद लोगों के बर्ताव में आया फर्क
को-एक्ट्रेस तृप्ति के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने एक किस्सा शेयर किया। सिद्धांत ने कहा, ‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद कृति को सेट पर ही लोगों ने गजब का रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया था।

मैंने अपने सामने उनके प्रति लोगों की फितरत बदलते देखी है। वो रोज चाय मांगती थी, कोई सुनता नहीं था पर ‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद लोग खुद आकर पूछने लगे कि मैडम कौन सी चाय दूं? - मसाला चाय, ग्रीन टी या कोई और?

वहीं जब सिद्धांत से पूछा गया कि कहीं उन्हें तृप्ति पर क्रश तो नहीं ? तो सिद्धांत ने कहा- ‘वो बहुत ही स्वीट और कमाल की इंसान है लेकिन मेरा एक नियम है कि जहां मैं काम करता हूं वहां पर दिल नहीं लगाता।’

‘बैड न्यूज’ में विक्की के साथ नजर आएंगी तृप्ति
वर्कफ्रंट पर तृप्ति की अगली फिल्म ‘बैड न्यूज’ है जिसमें वो विक्की कौशल और एम्मी विर्क के साथ नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों में तृप्ति और विक्की की जबरदस्त कैमिस्ट्री नजर आ रही हैं। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होनी है।

इस फिल्म के बाद तृप्ति, सिद्धांत के साथ ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। यह इस साल 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.