विराट कोहली के निशाने पर कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 17-09-2022 06:18 PM

एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर फॉर्म हासिल करने के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ और रन बनाने पर होगी। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस वर्ल्ड कप से पहले भारत को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इन सीरीज में विराट कोहली के निशाने दो बड़े रिकॉर्ड होंगे। एक रिकॉर्ड में वह कोच रोहित शर्मा को पछाड़ेंगे, वहीं दूसरे रिकॉर्ड में  वह कप्तान रोहित शर्मा से पहले बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं इसके बारे में-

टी20 क्रिकेट में 11000 रन

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 11000 रन के आंकड़े से मात्र 98 रन दूर है। अगर आगामी सीरीज में वह यह रन बना लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। कोहली के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 40.37 की औसत के साथ 10902 रन दर्ज हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 349 मैच खेले हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.95 का रहा है। वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 10470 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली इस समय क्रिस गेल (14562), शोएब मलिक (11893) और किरोन पोलार्ड (11829) के बाद चौथे पायदान पर हैं।

कोहली तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली 24002 रनों के साथ 7वें पायदान पर हैं। अगर कोहली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में 207 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ 6ठें पायदान पर पहुंच जाएंगे। द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 509 मैचों में 24208 रन दर्ज है। वहीं सचिन तेंदुलकर 34357 रनों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.