गिरते-गिरते बचे कोच साहब... टूटे हुए पैर को भी भूल गए राहुल द्रविड़, शतक का ऐसा जश्न नहीं देखा होगा

Updated on 29-04-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाकर तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 साल के इस बल्लेबाज ने 38 गेंद में 101 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे ही आईपीएल मैच में शतक लगाकर सनसनी मचा दी। वैभव ने जब अपना शतक पूरा किया तो राजस्थान रॉयल्स के खेमे का जश्न देखते ही बन रहा था।
इस दौरान टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी के शतक को सेलिब्रेट किया वह कमाल का था। राहुल द्रविड़ पैर में फ्रैक्चर होने के कारण मैदान पर बहुत कम आते हैं, लेकिन वैभव के शतक पर वह भूल गए कि उनके पैर में प्लास्टर लगा है और उन्हें दर्द है। शतक की खुशी में राहुल द्रविड़ सभी दर्द को भूल गए। इस दौरान जब वह अपनी सीट से खड़े हो रहे थे तो गिरते-गिरते बचे।
राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
वहीं इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था। मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुजरात के लिए इस पारी में कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंद में 84 रनों की पारी खेल थी। इसके अलावा जोस बटलर ने भी 26 गेंद में फिफ्टी लगाई
गुजरात टाइटंस के द्वारा दिए गए 210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए वैभव और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। वैभव के शतक के अलावा राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद में नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तानी कर रहे रियान पराग ने 15 गेंद में 32 रनों का योगदान दिया। इस तरह राजस्थान ने 15.4 ओवर में ही 2 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.