भोपाल-निजामुद्दीन वंदे भारत में बढ़ेंगे कोच:रेल यात्रियों को राह

Updated on 25-08-2025 02:12 PM

राजधानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटों की भारी मांग और लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसमें कोच बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस पर जल्द फैसला लेने के संकेत दिए हैं। बोर्ड ने हाल ही में वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी और पैसेंजर डिमांड को लेकर जोन और मंडलों से रिपोर्ट मांगी थी।

इस रिपोर्ट में भोपाल मंडल ने वंदे भारत में यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकट की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा। इसके बाद जोन की ओर से ट्रेन में चार कोच बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है।

मौजूदा समय में वंदे भारत 16 कोच की है, जिसमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। कुल 1128 सीटों की क्षमता वाली इस ट्रेन में जगह लगभग रोजाना फुल रहती है। प्रस्तावित बदलाव के बाद ट्रेन 20 कोच की हो जाएगी, जिसमें 16 चेयर कार और 4 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे। यानी यात्रियों को रोजाना 1560 सीटें मिलेंगी, जो मौजूदा संख्या से 432 सीटें ज्यादा होंगी।

यह है ऑक्यूपेंसी

  • ट्रेन संख्या 20171 (रानी कमलापति-निजामुद्दीन) की ऑक्यूपेंसी 94%
  • ट्रेन संख्या 20172 (निजामुद्दीन-रानी कमलापति) की ऑक्यूपेंसी 112%
  • मध्य प्रदेश में वंदे भारत की शुरुआत राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन जो रानी कमलापति से चलाई गई थी यह ट्रेन हजरत निजामउद्दीन के लिए चलाई गई थी, इसको रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाकर पीएम ने हजरत निजामउद्दीन के लिए रवाना किया था।

    रेलवे ने कहा भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से चलने वाली सबसे पॉपुलर ट्रेन है। इसकी बढ़ती ऑक्यूपेंसी को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है। अब यह ट्रेन 16 की जगह 20 कोच की हो जाएगी। जल्द ही यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

    लखनऊ-पटना वंदे भारत की भी तैयारी भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत ट्रेनों से जुड़ी खबर भी सामने आई है, दिसंबर 2025 तक इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

    जैसे ही निर्देश मिलेंगे, संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।भोपाल से लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन आठ कोचों की होगी और पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी। वहीं भोपाल से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एक नई सुविधा लेकर आएगी। यह भारत की उन शुरुआती वंदे भारत ट्रेनों में से होगी। जिनमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी, तीनों श्रेणियों की बर्थ रहेंगी।

    MP की तीन वंदे भारत ट्रेनों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट

    निजामुद्दीन से चलकर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पंक्चुएलिटी के पैरामीटर पर फेल है। रीवा से चलकर आरकेएमपी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के पैरामीटर्स पर खरी नहीं उतरी। यह खुलासा आरकेएमपी, निजामुद्दीन, इंदौर, रीवा और नागपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्टेटस पड़ताल में हुआ है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.