कोको, जूस, तेल, शुगर, चॉकलेट... साल 2019 से 50% से ज्यादा महंगे हो चुके हैं ये 100 फूड आइटम

Updated on 09-04-2024 02:58 PM
नई दिल्ली: महंगाई से पूरी दुनिया परेशान है। खासकर साल 2019 के बाद खाने पीने की चीजें काफी महंगी हुई हैं। महंगाई पर काबू करने के लिए विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में काफी बढ़ोतरी की है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में 100 से अधिक फूड आइटम्स की कीमत 50 फीसदी से अधिक बढ़ी है। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी कोको की कीमत में देखने को मिली है। इसका इस्तेमाल चॉकलेट बनाने में किया जाता और इसका अधिकांश उत्पादन पश्चिम अफ्रीकी देश घाना और आइवरी कोस्ट में होता है। अल नीनो प्रभाव के कारण वहां सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। इस वहां कोको का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोको की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। पिछले एक महीने में ही इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है। इससे चॉकलेट की कीमत में भी तेजी आई है। कोको की कीमत 2019 के बाद से सबसे ज्यादा 345 परसेंट बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.