MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट दिल्ली में कोहरे से 18 ट्रेनें लेट

Updated on 18-01-2024 12:25 PM

भारत में आधे से ज्यादा राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और असम से राजस्थान तक इसका असर देखा जा रहा है। गुरुवार (18 जनवरी) को उत्तराखंड के केदारनाथ​​​​​​ धाम में बर्फबारी हुई। बुधवार को चमोली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित दूसरे हिस्सों में बर्फबारी के बाद बर्फ की चादर बिछ गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, रोहड़ू और रंणटाडी में कल अचानक बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। IMD ने आज हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर चल रही है। यहां आज न्यूनतम तापमान -3°C सेल्सियस दर्ज किया गया।

तमिलनाडु के नीलगिरी में सैंडीनल्ला में आज तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार आइलैंड और लक्षद्वीप में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। इन राज्यों में 22 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

19 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। दिल्ली में कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी से आज 18 ट्रेनें लेट और कई फ्लाइट्स लेट रहीं। पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा छाया रहा। पानीपत और अमृतसर समेत अन्य जगहों पर विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर रही।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।

MP में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, खजुराहो में अधिकतम टेम्प्रेचर 12° दर्ज; 18 जिलों में कोहरा

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। खजुराहो में बुधवार (17 जनवरी) को दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 12 डिग्री तक पहुंच गया है। ग्वालियर, नौगांव, सतना और रीवा भी सर्द हवाओं का असर रहा।गुरुवार (18 जनवरी) की सुबह ग्वालियर, मंदसौर, नीमच समेत 18 जिलों में हल्के से घना कोहरा छाया रहा। 

UP के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 9 शहरों में सीवियर कोल्ड-डे की चेतावनी; 14 फरवरी तक पड़ेगी ठंड

यूपी में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड से राहत नहीं है। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ कि 17 जिले सीवियर कोल्ड-डे की चपेट में रहे, जबकि 3 जिलों में कोल्ड-डे रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार (18 जनवरी) को भी 9 जिलों में सीवियर कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। 

हरियाणा के 16 जिलों में कोहरा-कोल्ड डे अलर्ट, हिसार में दिन, नारनौल-भिवानी की रात सबसे ठंडी

हरियाणा के 16 जिलों में गुरुवार (18 जनवरी) को ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को घर से बेवजह नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार...सुबह से आसमान में छाए बादल; घना कोहरा रहेगा

झारखंड के कई इलाकों में सर्द हवा और कोहरे के चलते ठंड बढ़ी है। कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। कहीं बादल दिखे तो कहीं धुंध और कोहरे के कारण बादल छिप गए।

IMD ने बताया कि राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। 23 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.