हिमाचल-पंजाब-दिल्ली में आज कोल्ड वेव का अलर्ट : MP-राजस्थान में बढ़ेगी ठंड 2 डिग्री गिरेगा तापमान

Updated on 07-02-2024 11:59 AM

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। इन राज्यों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6º के आसपास रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के करनाल में तापमान 4.2º पहुंचा।

उधर, MP-राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी का दौर बना रहेगा। इन राज्यों में आज रात में तापमान 2-3 डिग्री तक गिरेगा। वहीं, उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, MP में 11 फरवरी से बारिश की संभावना बनेगी।

इसके अलावा मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 11 फरवरी तक बरसात का दौर बना रहेगा। दक्षिण भारत के किसी राज्य में आज बारिश या कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं हैं।

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और ओडिशा के कुछ इलाकों की सुबह की शुरुआत आज कोहरे के साथ हुई। इससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सुबह 50 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने से मध्यप्रदेश में ठंड का एक और दौर आ गया है। उत्तरी हवाएं चलने से मंगलवार को ग्वालियर, गुना, नौगांव समेत 6 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 23 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, उमरिया, सतना, जबलपुर, रायसेन, दमोह में तो 5 से 8.4 डिग्री तक पारा लुढ़क गया।

उत्तर प्रदेश: सबसे ठंडा रहा मऊ, सोनभद्र UP में सबसे गर्म, ईस्ट UP में बारिश के बाद गलन बढ़ी

वाराणसी समेत ईस्ट UP का मौसम फिर से करवट ले रहा है। 2 दिन हुई ठीक ठाक बारिश के बाद पारा फिर से गिरने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को सोनभद्र का चुर्क UP का सबसे गर्म इलाका रहा और यहां का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पंजाब-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश: तीनों राज्यों में ठंड का यलो अलर्ट , चंडीगढ़ में धूप निकलीपंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए एक बार फिर मौसम विभाग ने ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के अलावा जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

झारखंड: लातेहार और जामताड़ा में हल्की बारिश, कल से साफ होगा मौसम

झारखंड में इन दिनों मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में जहां धूप के साथ बादल छाए हुए हैं, वहीं जामताड़ा और लातेहार में बारिश हुई है। कल से एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शाम से मौसम साफ हो जाने की उम्मीद है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.