PSL में कॉलिन मुनरो ने बॉल बॉय को गले लगाया:डाइविंग कैच पकड़ने पर शाबासी भी दी, इस्लामाबाद 29 रन से जीता

Updated on 05-03-2024 05:53 PM

पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच मैच के दौरान कॉलिन मुनरो ने बॉल बॉय को गले लगाया, क्योंकि उसने बाउंड्री लाइन के बाहर शानदार कैच पकड़ा था। साथ ही बॉल बॉय उनसे टकराने से भी बचा था। इस्लामाद के फील्डर मुनरो उसके ऊपर से निकल गए, जिससे बॉल बॉय जख्मी होने से बच गया।

दरअसल पेशावर जल्मी की पारी के दौरान 19वां ओवर इस्लामाबाद की ओर से रुमान रईस कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर बैटर आरिफ याकुब ने एक छक्का जड़ा। ये गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर गई, जहां कॉलिन मुनरो खड़े थे। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रहा थी। मुनरो गेंद पर नजरे गड़ाए हुए थे और कैच पकड़ने की कोशिश में लगे हुए थे, पर वह सफल नहीं हो पाए।

बॉल बॉय ने नीचे बैठकर अपने दाएं ओर गेंद को पकड़ा, जबकि कॉलिन मुनरो ने देखा कि गेंद के नीचे एक बॉल बॉय है, जो उनसे टकरा सकता है या फिर उनके पैरों के नीचे आ सकता है तो मुनरो ने बड़े ध्यान से उसे बचाया। इसके बाद कॉलिन ने बॉल बॉय को गले भी लगा लिया। जिसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। फैन्स जमकर मुनरो की तारीफ कर रहे हैं।

पेशावर जल्मी को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा
इस मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जल्मी को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। जल्मी की यह तीसरी हार हे। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए और पेशावर जाल्मी ने 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी।

पेशावर ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन मैचों में टीम को जीत मिली और तीन मैचों में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा था। बाबर आजम इस मैच में बिना खाता खोले पहली गेंद पर रन आउट हो गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.