कलेक्टर अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

Updated on 16-10-2024 12:30 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को गंभीरतापूर्वक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।


लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि लोगों को आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जाये।


साथ ही योजनाओं को शत प्रतिशत सेचुरेशन भी किया जाये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम  स्कूल एवं गौरव गरियाबंद अभियान की जानकारी लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने बैठक में सम्पूर्णता अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति, अनुकम्पा नियुक्ति, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी- कर्मचारी पर कार्यवाही एवं कार्यालयों में प्रतिदिन समय पर उपस्थिति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में डीएफओ  लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


      समय - सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्कूल, आंगनबाड़ी, छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं शासकीय राशन दुकानों के निरीक्षण के लिए पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को माह के द्वितीय शनिवार को ग्राम पंचायतो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।


साथ ही निरीक्षण का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, मौसमी बीमारियों के रोकथाम के उपायों की चर्चा, राशन कार्ड ई-केवाईसी, जल जीवन मिशन, वजन त्यौहार, पोषण माह एवं धान खरीदी केन्द्रों के नवीन प्रस्तावों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की। कलेक्टर ने डेंगू रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में चर्चा कर स्वास्थ्य अमले को आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करवाने के भी निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.