कलेक्टर एवं सीईओ ने किया लाइन में लगकर मचेवा में मतदान

Updated on 23-02-2025 01:27 PM

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री एस आलोक,अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज तीसरे चरण के मतदान के अंतर्गत सुबह 7 बजे महासमुंद विकासखण्ड के मचेवा स्थित प्राथमिक शाला मचेवा मतदान केन्द्र पहुँचकर और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ सेल्फी भी ली । यहां बने सेल्फी जोन में सभी अधिकारियों ने सेल्फी ली।

कई मतदाओं ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदान केंदों में सुविधाओ का अवलोकन किया। श्री लंगेह ने मतदान अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर मतदान केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस केंद्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू, एस डी एम श्री हरिशंकर पैकरा भी मौजूद थे।

मचेवा में कलेक्टर वाहन चालक श्री पंडा ने भी मतदान किया। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने तृतीय चरण में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में बढ़-कर कर हिस्सा लेने की अपील मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव का आखिरी चरण है जिसमें सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गत दो चरणों में सफलतापूर्वक मतदान हुआ है जिसके लिए मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्षों में एक बार आता है, इसलिए मतदान के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करें।।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.