कलेक्टर और एसपी ने हेलमेट वितरण कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Updated on 31-01-2025 01:09 PM

रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत यातायात पुलिस रायगढ़ एवं एनटीपीएसी के संयुक्त तत्वाधान में आज पुसौर के बोरोडीपा चौक में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने जनसामान्य को सड़क सुरक्षा हेतु दोपहिया वाहन चालकों को नियमित हेलमेट पहनने की अपील की।

01 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार विविध अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर मई 2024 से यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट भी प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुसौर में आयोजित कार्यक्रम लगभग 250 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, एसडीएम प्रवीण तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक रोहित बंजारे, लारा एनटीपीसी के जनरल मैनेजर आशुतोष सतपथी, एजीएम जाकिर हुसैन, डीजीएम  अभिलाष व एनटीपीसी, थाना यातायात और पुसौर के स्टाफ  समेत बड़ी संख्या में वाहन चालक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.