स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

Updated on 12-08-2026 01:48 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। समारोह का आयोजन प्रातः लगभग 9 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि  अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़वासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थय कर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विभागों को सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय निकायों में महापौर अथवा अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त  विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा  सरोज महिलांगे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.