कलेक्टर एवं एसपी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Updated on 20-02-2025 12:36 PM

बलरामपुर।  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आगामी चरणों में होने वाले चुनाव के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जारी है।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने विकासखंड रामचंद्रपुर तथा वाड्रफनगर अन्तर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला खजुवाही पारा त्रिशूली, प्राथमिक शाला धनवार, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र धनवार, पूर्व माध्यमिक शाला कोटराही, शासकीय प्राथमिक शाला बहेराडाड़(तुगवां) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, की जानकारी ली।

गौरतलब है कि जिले में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने जिले के अंतरराज्यीय सीमा स्थित विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश बार्डर पर स्थित जांच नाका, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित तुगवां जांच नाका का निरीक्षण कर आम निर्वाचन की तैयारी का जायजा लिया।

उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। साथ ही कर्मचारियों को नियमित रूप से जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को रात्रि समय सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा।इसके लिए चेकपोस्ट पर जिले में प्रवेश करने वाले सभी गाड़ियों की अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए।

स्ट्रांग रूम वाड्रफनगर का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जनपद क्षेत्र वाड्रफनगर अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतदान के एक दिवस पूर्व 22 फरवरी को किए जाने वाले निर्वाचन सामग्री वितरण, मतदान दलों के प्रवेश, उनकी वाहन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सामग्री वितरण के लिए बनाए जाने वाले काउंटर इत्यादि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहाँ सभी आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे मतदान दल आसानी से सामग्री लेकर रवाना हो सकें।मतदान सामग्री वितरण समय पर करने के साथ ही निर्धारित मतदान केंद्रों में मतदान दल समय पर पहुंच जाएं। कलेक्टर ने मतदान दलों के रवानगी और समय पर मतदान केंद्रों पर पहुँचने, समय पर मतदान कराने के साथ ही सुरक्षित वापसी के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.