कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Updated on 09-07-2025 03:10 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरे जिले में सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि वर्तमान में पूरे जिले में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते नदी-नालों के तटवर्ती क्षेत्रों के अलावा निचले भागों में पानी भरने की संभावना बनी है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी विशेष रूप से सर्तक रहें और सतत निगरानी करते रहें। किसी भी प्रकार से जल भराव या बाढ़ की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों का जांच-परीक्षण कर लें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय की सतत निगरानी करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके लिए गठित टीमों को सतत सक्रिय रखें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के स्थानों जहां जल भराव हुए थे, उन्हें चिन्हांकित करने के साथ ही अन्य संभावित स्थानों की भी निगरानी करें। उन्होंने जिले में अग्रिवीरों के प्रशिक्षण के लिए स्थान, पुस्तक एवं अन्य संसाधनों के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने कहा कि जल भराव एवं बाढ़ से निपटने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं के परीक्षण के साथ-साथ उनकी उपलब्धता बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से निपटने के लिए अधिकारीगण सतत कार्रवाई एवं मानिटरिंग करते रहें। ढाबों सहित अन्य स्थानों पर अवैध रूप से विक्रय होने वाले मदिरा एवं अन्य नशा के पदार्थों की उपलब्धता पर कड़ी कार्रवाई करें। देर रात तक अनावश्यक रूप से ढाबें नहीं खुलने चाहिए। चाकू बाजी करने वाले अपराधियों एवं संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा शांति व्यवस्था एवं कानूनों के उल्लंघन पर कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि इससे होने वाले अपराध कम हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं, ताकि दुर्घटनाएं कम हों और लोगों के जीवन को बचाया जा सकें। नशापान कर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहरी क्षेत्र के ओव्हर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से अतिक्रमण पर कार्रवाई कर उसे खाली कराने और आवश्यक उपयोग के पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित कराएं।

बैठक में अधिकारियों ने अब तक की गई कार्रवाई से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। बैठक में यह भी बताया गया कि संभावित बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। संसाधनों के रूप में जिले में 3 बोट, 6 आसता लाईट, 3 ऊट कटर एवं पर्याप्त संख्या में लाईफ जैकेट उपलब्ध है। इसके अलावा आवश्यकता पडऩे पर 21 गोताखोर भी उपलब्ध है, जिनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम  डोंगरगढ़  अभिषेक तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.