कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली जिला शांति समिति की बैठक

Updated on 08-03-2025 04:04 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल  सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला गठन उपरांत पहली बार जिला शांति समिति की बैठक ली। बैठक में मार्च-अप्रैल माह में सभी समाज के धार्मिक, सामाजिक पर्वों को जिले के गरिमा के अनुकूल सामाजिक समरसता, सौहार्दपूर्ण एवं सद्भावना पूर्वक मनाये जाने की अपील की है।

कलेक्टर ने बैठक में जिला शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी समाज की जिम्मेदारी है कि हम अपने देश व समाज के विकास के लिए अपनी सार्थक भूमिका के साथ योगदान देवें। एक दूसरे समाज और धर्म के लोगों के साथ सदभावना पूर्वक मिल कर रहे और एक दूसरे का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपवाह से बचें और समाज पर पडऩे वाले विपरीत प्रभाव को रोकने के लिए अपने-अपने समाज के युवाओं को अफवाह से बचने के लिए प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शांतिपूर्ण जिला है, और यहां जिले के गरिमा के अनुकूल आपसी सद्भावना, सामाजिक समरसता को पूर्व की भांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की परिपाटी है कि सभी समाज और धर्म के लोग एक दूसरे के सामाजिक पर्वों में शामिल होते हैं और उत्सव को मानते हैं। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में जिला को एक अग्रणी और विकसित जिला बनाने के लिए सभी समाज की भागीदारी और योगदान अपेक्षित है।

पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने जिला शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए समाज का शिक्षित होना आवश्यक है।  जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी समाज की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की जानकारी  प्रशासन के संज्ञान में लाएं। बैठक में सभी समाज एवं धर्म के लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि किसी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, रैली , जुलूस,  शोभा यात्रा के लिए विधिवत अनुमति आवश्यक है।

जिससे शांति और कानून व्यवस्था निर्मित हो और कायम रहे। बैठक में कहा गया कि किसी भी सोशल मीडिया में चल रहे अफवाह से बचें और आगे फॉरवर्ड करने से बचें। अपने-अपने समाज के युवाओं को नशा पान से दूर रहने के लिए अभियान चलाएं। होली के अवसर पर समाज में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में लाने कहा गया है। होली के अवसर पर निर्धारित स्थल पर ही होली जलाने, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को ध्यान में रखने, हानिकारक रंग गुलाल से बचने, नशा पान नहीं करने, जबरदस्ती किसी पर रंग गुलाल नहीं लगाने की अपील किया गया है। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं सभी शांति समिति की सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.