गर्मी में लू से बचने कलेक्टर ने की अपील

Updated on 18-04-2023 10:10 PM

बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने जिले के नागरिकों से बड़ती गर्मी को देखते हुए लू से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन एवं घरेलु उपायों का पालन करने की अपील किए हैं।

उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम में लू लगने से बीमार होने के अनेक मामले आते हैं। कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

ग्रीष्म ऋतु में लू चलना आम बात है। इस मौसम में तेज धूप एवं गर्मी के कारण लू लगने की संभावना रहती है। लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है।

पसीने के रूप में नमक और पानी का बड़ा हिस्सा शरीर से बाहर निकल जाता है और खून में गर्मी बढ़ जाती है। लू लगना खतरनाक एवं जानलेवा भी हो सकता है।

लू के लक्षण


बहुत तेज बुखार आना, सिर भारी लगना, पसीना नहीं आना, उल्टी होना, हाथ-पैर में दर्द होना, त्वचा का सूखा, गर्म व लाल होना, चक्कर एवं बेहोशी आना इसके लक्षण हैं।

लू (हीट वेव) से बचने के उपाय
लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पियें। यदि प्यास न लगी हो तो भी पानी पिये ताकि शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले वस्त्र पहनें। गर्मी के दिनों में शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए। धूप में गमछे, चश्मा, छाता, टोपी व पैरों में चप्पल का उपयोग अवश्य करें। धूप में निकलना हो तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अगर आप खुले में कार्य करतें हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढ़के रहें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाये में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलायें। यात्रा करते समय पीने का पानी अवश्य साथ रख लें, गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखे। शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तमाल न करे यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। ओआरएस घोल घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड़), नीबू पानी, छाछ, कच्चे आम से बना पन्ना आदि का उपयोग करें, मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूजा इत्यादि का सेवन करें। जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सकें। लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें।

हीट वेव से बचने के लिए ऐसा न करें
बच्चे एवं पालतू जानवरों को धूप न छोडें, कड़ी धूप (खासकर दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे) के बीच सूर्य की रोशनी में जाने से बचें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र न पहने, जब गर्मी का तापमान ज्यादा हो तो श्रमसाध्य कार्य न करें। नशीले पदार्थ, शराब/एल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें साथ ही लू (हीट वेव) से बचाव हेतु जारी एडवाइजरी का पालन करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.