कलेक्टर ने लोगों से की मताधिकार का उपयोग करने अपील

Updated on 22-08-2023 03:16 PM

जगदलपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. मंगलवार को धरमपुरा स्थित रेडक्रॉस आस्था निकुंज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचकर वयोवृद्ध मतदाताओं सहित दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं का सम्मान कर इन मतदाताओं से सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

इस मौके पर कलेक्टर ने वयोवृद्ध मतदाताओं राधाबाई, सोनाली, मंगलू बघेल आदि से उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं युवा दिव्यांग मतदाताओं कुमारी डिलेश्वरी, सोमा वेट्टी, निको दीप, कमलू मौर्य से चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर विजय ने सभी निर्वाचनों में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्ग मतदाता अनुभव के भंडार हैं जो लम्बी जिंदगी बिताये हैं और कई चुनाव देखे हैं। हमारे बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो भावी पीढ़ी को सीख मिलेगी।

उन्होंने बुजुर्ग मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब मतदान केंद्रों पर रैम्प, व्हील चेयर की व्यवस्था सहित पेयजल, शौचालय इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है जिससे सुगमतापूर्वक मतदान कर सकें।

कलेक्टर ने थर्ड जेंडर मतदाताओं से सभी निर्वाचन में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल देते हुए कहा कि थर्ड जेंडर भी समाज के अंग हैं इन मतदाताओं की मतदान में व्यापक सहभागिता से अन्य मतदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने युवा दिव्यांग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले उक्त मतदाताओं के मतदान में भाग लेने से अन्य मतदाता प्रोत्साहित होंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं के लिए संचालित ऐसे विशेष संस्था के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी और आम लोग इस संस्था में दिव्यांग बच्चों को भेजने की दिशा में प्रेरित होंगे।

कलेक्टर ने सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई
इस मौके पर कलेक्टर विजय ने उपस्थित सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान मनीष नेताम, ईशांत ठाकुर, वनमाली बघेल, रविंद्र नेताम, मनीष साहू और अन्य दिव्यांग बच्चों ने मतदाता जागरूकता सम्बन्धी सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर कलेक्टर श्री विजय ने उक्त बच्चों के गीत को बादल अकादमी में रिकॉर्डिंग किये जाने कहा।

इस अवसर पर राजमन, अरुण, मनोज, सोहैल, मनीष, उमाशंकर, स्मिथ दास तथा अन्य दिव्यांग बच्चों ने मतदाता जागरूकता पर केंद्रीत आकर्षक पेंटिंग बनाकर मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में मताधिकार का उपयोग करने प्रेरक सन्देश दिया।

कलेक्टर ने इन बच्चों की आकर्षक चित्रकारी को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वाल सहित अन्य अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन तथा आस्था निकुंज के वृद्धजन, अन्य बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.