कलेक्टर भोपाल ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया

Updated on 07-07-2023 06:12 PM
 जे पी अस्पताल में 20 डॉक्टर अनुपस्थित 

सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए

जे पी अस्पताल में अटेंडेंस के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश

       कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सुबह 10 बजे जेपी अस्पताल का  आकस्मिक निरीक्षण किया। 20 डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करने के बाद सख्ती करते हुए 18 डॉक्टरो का एक दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लगातार आदेशों को अवेहलना, और कार्य के प्रति लापरवाही पर  डॉक्टर रविंद्र पाल को निलंबित करने और संविदा डॉक्टर अनिल छारी की संविदा समाप्त करने के लिये सीएमएचओ को निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री आशीष सिंह अचानक बिना सूचना के जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया इस दौरान मरीजों और डॉक्टर से बात भी की। 

        निरीक्षण के  दौरान 20 डॉक्टर रश्मि सिंघई, डॉ. आशा दीक्षित शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. आनंद सुचारी मेडिकल ऑफिसर, डॉ. मंजुबाला चंदैया,डॉ. रत्नेश जैन संविदा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. श्रद्धा पिपलोदे बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मनीष सूर्यवंशी डॉ. अनुष्का वर्मा, बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निष्ठा श्रीवास्तव डॉ. बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, मिकाईल मैशी खान बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रतीक आर्य सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. चेतना चरपे सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सपना खर्द सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निदा खान सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. 3. मकवाना सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संधु आर्य सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. शुभांगी पटेल डॉ. अर्चना राजपूत सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी,डॉ. प्रमोद पटेल सी.पी.एस. चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दिव्या पाण्डे बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी पर उपलब्ध नही पाए गए जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है इसके साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और समय पर उपस्थित नही होने के कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर असंचायी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए भी कहा हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक मशीन से अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए।

       निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की और व्यवस्थाओं को जनता के अनुकूल बनाने के लिए अन्य व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए आने वाले मरीजों को बैठने को व्यवस्था और व्हील चेयर को गेट के पास ही रखने के भी निर्देश दिए हैं।  

      निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी श्री प्रभाकर तिवारी,सिविल सर्जन राकेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.