कलेक्टर ने दो फार्मों को ब्लैक लिस्ट में डाला...

Updated on 14-06-2023 10:36 PM

कांकेर । कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फर्म मां महालक्ष्मी  स्पोर्ट्स  एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक एवं आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर को ब्लेक लिस्ट किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लेखन सामग्री क्रय करने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था। फर्म आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर का न्यूनतम दर प्राप्त होने पर लेखन सामग्री प्रदाय किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। फर्म द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर जिला स्तरीय दल गठित कर उक्त फर्म का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आपके दुकान में लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं होना पाया गया। परंतु आपके द्वारा पत्र में दर्शित सामग्रियां उपलब्ध नहीं कराये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आपके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं स्टेशनरी दुकान को बंद करने की सूचना दी गई है एवं अनुमोदित दर पर लेखन सामग्री प्रदाय करने में असमर्थता जाहिर कर मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई।

इसी प्रकार मां महालक्ष्मी स्पोटर्स एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक कांकेर को न्यूनतम दर प्राप्त होने पर लेखन सामग्री क्रय करने निविदा आमंत्रित किया गया था। बताये गये पते पर दुकान संचालित नहीं होना पाया गया। इस संबंध में फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। फर्म द्वारा जवाब में अनुमोदित दर पर लेखन सामग्री प्रदान करने में असमर्थता जाहिर करते हुए सामान देने से इंकार किया गया। मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराने के कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। आपके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने एवं मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराने के कारण भंडार क्रय नियम 4-12, 4-13 के विपरीत पाये जाने एवं निविदा के शर्त 3 एवं 8 के उल्लंघन किये जाने के कारण समिति प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर फर्म द्वारा जमा की गई प्रतिभूति की राशि 50-50 हजार रूपये को राजसात करते हुए फर्म मां महालक्ष्मी स्पोर्ट्स एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक एवं आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर को ब्लेक लिस्ट किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.