शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर-सीईओ का सघन दौरा

Updated on 21-12-2024 12:40 PM

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने विकासखंड रामचंद्रपुर का सघन दौरा किया। उन्होंने प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिलापंचायत सीईओ विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम चिनिया के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला तथा आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। कलेक्टर ने छात्रों से उनके पढ़ाई के सम्बंध में पूछा, इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।पाँचवी की छात्रा सरस्वती ने कलेक्टर को 13 का पहाड़ा भी सुनाया। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते है। बच्चो ने बड़े ही सहजता के साथ बताया कि उच्च शिक्षा ग्रहण कर टीचर, डॉक्टर, नर्स बन जनसेवा क्षेत्र में कार्य करना चाहते है। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने रसोईघर का भी अवलोकन कर प्रतिदिवस दी जा रही भोजन की जानकारी ली तथा बच्चों को मेनू के आधार पर भोजन देने के निर्देश दिए । कलेक्टर और सीईओ ने परिसर में ही संचालित आगंनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चें नियमित रूप से आंगनबाड़ी आयें यह सुनिश्चित करें । उन्होंने बच्चों को मिलने वाले नाश्ते और भोजन के बारे में पूछा एवं बच्चों को पोषण आहार देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गर्भवती माताओं की भी जानकारी ली तथा उन्हें भी नियमित रूप से गर्म एवं पौष्टिक भोजन देने को कहा।

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया भ्रमण

कलेक्टर श्री कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमील ने विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत आरोग्य आयुष्मान मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामचंद्रपुर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छतवा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों की भर्ती, ओपीडी, संस्थागत प्रसव, पंजीयन रजिस्टर, टीकाकरण कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता, जांच, उपचार की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती हुए मरीजों ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डॉक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बतायी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रशासन के द्वारा लोगों को बेहतर  शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं गुणवत्ता हेतु समुचित व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.