कलेक्टर ने किया बीजापुर एवं भैरमगढ़ ब्लाक का सघन दौरा

Updated on 29-06-2023 09:56 PM

बीजापुर।  कलेक्टर ने बीजापुर एवं भैरमगढ़ ब्लाक का सघन दौरा कर संचालित विकास कार्यो का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान मिनगाचल स्थित महात्मा गांधी रूलर इंडट्रियल पार्क में निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। वहीं 1200 नग रोपित ड्रेगन फ्रूट के पौधों का उचित देख-भाल करने के निर्देश दिए। जांगला स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का कार्य अंतिम स्तर पर है, टाईल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है। 5 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने को कहा। वहीं माटवाड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुसनार स्थित रीपा केन्द्र में निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने परिसर में रोलर चलाने के बाद टाईल्स लगाने सहित रीपा केन्द्र में वाई-फाई का नेटवर्क चेक किया, केन्द्र में महिलाओं द्वारा मशाला पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। उद्यमी महिलाओं से चर्चा करते हुए कलेक्टर कटारा के द्वारा पैकेजिंग अच्छे से करने, बड़ा पैकेट भी तैयार करने एवं स्थानीय हाट-बाजारों में भी विक्रय करने की समझाईश दी गई। इस दौरान टोरा तेल मिल, रस्सी बनाने की मशीन एवं उनके उत्पादों को भी निरीक्षण कर उत्पादन और विक्रय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। बीजापुर ब्लाक के नैमेड़ स्थित फिश हैचरी का अवलोकन करते हुए शेष बचे निर्माण कार्य 10 दिवस में पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया। वहीं हैचरी में पाईप लाईन, तालाब, कार्यालय भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। परिसर को समतलीकरण करने, तारफेंसिंग, वृक्षारोपण सहित मछली बीज उत्पादन के लिए आवश्यक तैयारियां का जायजा लेते हुए मछली बीज के उत्पादन हेतु मछली क्रय करने के लिए मत्स्य निरीक्षक दामोदर यालम को निर्देश दिए। समस्त निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य करने की सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों एजेंसी, एवं ठेकेदारों को दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहूए संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर  विकास सर्वे, सीईओ जनपद पंचायत भैरमगढ़, राजेन्द्र कुमार बलेन्द्र सहित अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी अमला एवं ठेकेदार मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.