कलेक्टर ने किया एडवेंचर पार्क निर्माण का औचक निरीक्षण

Updated on 16-06-2023 09:05 PM

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने दंतेवाड़ा के चुड़ी टिकरा में एडवेंचर पार्क हेतु चयनित स्थल में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर वहां की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस जगह को एडवेंचर पार्क की तरह विकसित किया जाएगा जिससे यहां आने वाले लोग पर्यटन और एडवेंचर दोनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद कलेक्टर ने विकासखंड गीदम अंतर्गत निर्मित कृष्ण कुंज का अवलोकन किया उन्होंने उसके सौंदर्यीकरण, रख-रखाव की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृष्ण कुंज का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। साथ ही कहा कि कृष्ण कुंज के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में कृष्ण कुंज बनाया गया है जहां विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं फलदार पौधे जैसे बरगद, पीपल, नीम आंवला कदम जैसे पौधों का रोपण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य औषधि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यावरण को संरक्षित करना है। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी सागर जाधव, अपर कलेक्टर संजय कनौज्जे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, सहित अन्य  अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.