कलेक्टर ने दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों से की सफाई व आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा

Updated on 12-05-2023 09:11 PM

जगदलपुर । कलेक्टर  विजय दयाराम के ने गुरुवार शाम को दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों से मुलाकात कर दलपत सागर में सफाई अभियान को तेज करने के साथ ही यहां आर्थिक एवं अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की। विजय गुरुवार को दूसरी बार दलपत सागर पहुंचे। सुबह उन्होंने यहां सफाई अभियान का मुआयना किया वहीं शाम को दलपत बचाओ अभियान के माध्यम से लंबे समय से दलपत सागर की सफाई अभियान को सहयोग कर रहे सदस्यों से मुलाकात की।

कलेक्टर  से चर्चा के दौरान अभियान के सदस्यों ने दलपत सागर में गाद की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने अंबिकापुर नगर निगम में तालाबों की सफाई के लिए प्रयोग किए गए बैक्टीरियल ई बॉल से प्राप्त सफलता को देखते हुए यहां भी उसी विधि के उपयोग किए जाने के संबंध में चर्चा की। अभियान के सदस्यों ने दलपत सागर को जलकुंभी मुक्त करने के सभी प्रयासों में सहयोग प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि यहां की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तालाब के जल की स्वच्छता को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे यहां लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। यहां रोज शाम को जुटने वाली जनसमूह को देखते हुए यहां नागरिक केंद्रित मनोरंजनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।  इस दौरान नगर निगम आयुक्त  केएस पैकरा, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चैबे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  एसके सिंह सहित नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा दलपत बचाओ अभियान के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.