कलेक्टर डॉ संजय ने भाठागांव के स्कूल और आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 15-07-2025 11:14 AM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। उप तहसील मुख्यालय कोसीर के समीप भाठागांव के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालक आश्रम और प्राथमिक शाला का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आश्रम में  बच्चों का दाखिला, भोजन व्यवस्था, राशन भंडार आदि की जानकारी लेकर आश्रम परिसर का अवलोकन किया और अधीक्षक को बच्चों का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में पढ़ रहे बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक शाला के शिक्षकों से हाजरी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए स्कूल में जरूरत, कोई समस्या आदि के संबंध में पूछताछ किए। डॉ कन्नौजे ने बच्चों के कक्षा में जाकर उनसे उनकी पढ़ाई, गिनती, गणित, पहाड़ा, शब्द ज्ञान का जानकारी लिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.