कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की नगरीय निकायों की समीक्षा

Updated on 25-05-2025 01:46 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि वसूली कार्य में सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ की प्रगति कम है। कलेक्टर ने राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए संपत्तिकर, जलकर जैसे विभिन्न करों को मिशन मोड में वसूली करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून के मद्देनजर नगरीय निकायों के विभिन्न निर्माण कार्यो को बरसात के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सारंगढ़ में कचरा कलेक्शन एवं स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर डॉ संजय कन्नौजे ने नगर क्षेत्र में कचरा कलेक्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने को पहली बार समझाइस देकर छोड़ने और दूसरी बार जुर्माना करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने घुमंतू पशु की रोकथाम, बरसात से पहले नालियो की सफाई, नाली में कचरा डालने वालों पर कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही, स्वीकृत आवास को जल्द पूर्ण करने, शहर के मुख्य जगह पर लाइट की व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने, सभी नगरीय निकायो में गार्डन, मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक उपयोग हेतु ज़मीन चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, सीएमओ राजेश पांडेय, उप अभियंता उत्तम कंवर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.