कलेक्टर दुग्गा ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण

Updated on 11-05-2023 09:06 PM
मनेंद्रगढ। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा गुरुवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले।

कलेक्टर सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पहुंचे जहां पर सभाकक्ष के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सभाकक्ष के साथ अटैच लेट-बाथ बनाने के निर्देश दिये। प्रोजेक्टर के साथ सभाकक्ष के दोनों ओर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा सभी अधिकारियों के टेबल में डिजिटल माइक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात  कलेक्टर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के निरीक्षण पर पहुँचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, योजना सांख्यिकी विभाग, जनसंपर्क विभाग, खाद्य विभाग, नान, आदिवासी विकास विभाग, अधीक्षक शाखा, स्थापना शाखा, नाजिर शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय और स्टेनो कक्ष को देखा। उन्होंने निर्वाचन शाखा और रिकॉर्ड रूम के लिए अतिरिक्त कक्ष में रखे स्टोर के सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित रूप से बैठने के निर्देश दिये। उन्होंने एण्डेम और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यालय में आवश्यकतानुसार स्विच बोर्ड और अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभाग में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.