कलेक्टर ने नये युवा मतदाताओं को किया प्रोत्साहित

Updated on 26-04-2024 05:23 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज राजनांदगांव शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मतदान केन्द्र कैलाश नगर टांकापारा, शंकरपुर, मतदान केन्द्र चिखली, मतदान केन्द्र ढाबा, मतदान केन्द्र सुन्दरा, मतदान केन्द्र सोमनी का निरीक्षण किया।

कलेक्टर अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर अग्रवाल ने मतदान केन्द्र क्रमांक 28 ढाबा में छोटे बच्चे को लेकर आई श्रीमती दिलेश्वरी पटेल और श्रीमती सुमन पटेल से बात की। उन्होंने मतदान के प्रति उनकी सजगता के लिए सराहना की। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्र शंकरपुर में पहली बार मतदान करने के लिए लाईन में लगी खूशबू डोंगरे, आरती डोंगरे, स्वेता गणवीर से बात की। उन्होंने युवाओं को मतदान कर मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्काउड गाईड के विद्यार्थियों को बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदान मित्रों के रूप में स्काउट-गाईड, एनसीसी के विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।



कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के मतदान केन्द्रों में मतदाताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाता लम्बी-लम्बी लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जो मतदान के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उसे मजबूत करने के लिए जितना ज्यादा लोग घरों से निकलकर मतदान करेंगे उतना हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में इकोफ्रेंडली हरी पत्तियों एवं टहनियों से मंडप बनाया गया है। इसके साथ ही अधिकांश मतदान केन्द्रों में गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए ठंडा मठा, रसना सहित सुविधा केन्द्र एवं पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों को घर से बाहर निकलकर परिवार के साथ स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान निगर निगम आयुक्त आभिषेक गुप्ता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.