एकलव्य विद्यालय बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Updated on 20-06-2025 12:42 PM

कोण्डागांव। जिले के आदर्श एकलव्य विद्यालय, गोलावण्ड में आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के पांचों एकलव्य विद्यालय चिचाड़ी, शामपुर, गोलावण्ड, कोरगांव और बेड़मा के प्राचार्यों के साथ शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विगत सत्र में सभी एकलव्य विद्यालयों के अपेक्षित परीक्षा परिणाम न आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद कमजोर परीक्षा परिणाम चिंताजनक है।

उन्होंने प्राचार्यों से विद्यार्थियों के कमजोर प्रदर्शन के कारणों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी को निर्देशित किया कि वे सभी प्राचार्यों और शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करें और अग्रिम आदेश तक उनका वेतन भुगतान रोकें। साथ ही सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ शिक्षकों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पाँच दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक टेस्ट आयोजित किए जाएँ, तथा प्रत्येक माह सभी विद्यार्थियों की समग्र विषयगत प्रगति रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। टेस्ट की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विषयों के लिए अलग-अलग टेस्ट कॉपियाँ तैयार की जाएँ, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सुविधा हो और शिक्षकों को मूल्यांकन में स्पष्टता मिले।

इसके साथ ही, उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि शिक्षक नवाचारी तरीकों से शिक्षण पद्धति अपनाएं, ताकि बच्चों की समझ और रुचि दोनों में वृद्धि हो सके। कलेक्टर ने बैठक के दौरान बताया कि इस सत्र में आयोजित होने वाली शिक्षक-पालक बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति होगी। जिसमें एक एक बच्चे की प्रगती रिर्पाेट प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, समाज कल्याण विभाग के श्रीमती ललिता लकड़ा, स्वास्थय विभाग के डा. आर के सिंह, श्रीमती भावना मल्हार, मर्दापाल तहसीलदार विजय सिंह उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.