रायपुर की जर्जर सड़कों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Updated on 25-09-2023 02:42 PM
रायपुर। शहर की जर्जर सड़कों और वार्डों में व्याप्त गंदगी को लेकर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और जोन कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर 30 सितंबर तक पूरा करने तथा लोगों से जुड़े कार्यों के लिए जोन कमिश्नर को सुबह वार्डों में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी जोन कमिश्नर संबंधित वार्डों की सड़कों का स्वयं निरीक्षण करें। गणेश विसर्जन के समय जिन-जिन रास्तों से झांकियां निकलेंगी, उन रास्तों का अनिवार्य रूप से सुधार करें। शहर की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें और प्रतिदिन व्यवस्था की निगरानी करें। चौक-चौराहे साफ-सुथरा रखें। पानी, कचरा इत्यादि का जमाव न होने दें। खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करें। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जल्द से जल्द पट्टा वितरण पूर्ण करें।

चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा का साफ-सुथरा रखते हुए उनका विशेष ध्यान रखें। गौरतलब है कि शारदा चौक से गणेश प्रतिमाओं की झांकी की शुरुआत होगी, जहां उन्हें नंबर दिया जाएगा। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिली चौक, लाखेनगर चौक, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंगरोड चौक होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इन मार्गों की सड़कों की हालत काफी दयनीय है। सड़कों पर बनें गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं।

निगम और स्मार्ट सिटी ने लगाया विशेष अमला
बारिश थमते ही नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अंडर ग्राउंड केबलिंग और पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुए गड्ढों और टूटी सड़कों के रेस्टोरेशन का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। निगम और स्मार्ट सिटी ने काम पूरा करने के लिए विशेष अमला लगाया है, जो देर रात तक काम में जुटा हुआ है। निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों और अभियंताओं को तय समय सीमा के भीतर रेस्टोरेशन के सभी काम गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गणेश विसर्जन और अन्य पर्व के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेस्टोरेशन का कार्य करने के साथ सीसी, डामरीकरण और पैच वर्क भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से कार्य बाधित हो रहा था। उनका दावा है कि टास्क फोर्स द्वारा महिला थाना चौक क्षेत्र में 90 प्रतिशत, मालवीय रोड में 80 प्रतिशत, सदर बाजार में 70 प्रतिशत एवं लाखे नगर मार्ग में 60 प्रतिशत रेस्टोरेशन का काम पूरा कर लिया गया है। रेस्टोरेशन कार्य आवश्यकतानुसार कंक्रीट और डामर से किया जा रहा है। इन सड़कों के अलावा चौक-चौराहों के गड्ढों को भरने का काम भी टीम कर रही है। चौराहों के रेस्टोरेशन के भी 90 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। विशेष तकनीकी दस्ते की निगरानी में रेस्टोरेशन का कार्य हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.