कलेक्टर ने तीन समिति प्रबंधकों को प्रोत्साहित करते दिया प्रशस्ति पत्र

Updated on 20-05-2024 06:57 PM

जगदलपुर। कलेक्टर व प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विजय दयाराम के. ने सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटरीकृत करने के लिए तीन समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। देश के सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटरीकृत करने की भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत बस्तर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जैबेल, बाबुसेमरा व गारेंगा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्ति पर संबंधित प्रभारी समिति प्रबंधकों मदारी लाल पाण्डे, संपत ठाकुर एवं भूमति सेठिया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर विजय द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदाय कर प्रोत्साहित किया गया।

ज्ञातव्य है कि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकृत होने के फलस्वरूप अब ग्रामीण इलाकों के लेम्प्स समितियों में पैक्स की प्रक्रियाओं और कार्यों को सुव्यवस्थित करने, वित्तीय गतिविधियों को अधिक कुशल बनाने सहित कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से ऋण वितरण में तेजी लाने,राशि के लेन-देन में स्पष्टता व सुधार लाने तथा समय व लागत को कम करने, कम्प्यूटरीकरण के जरिये पैक्स संचालन में पारदर्शिता व विश्वसनीयता पैदा कर किसानों के बीच विश्वास पैदा करने,ऑनलाईन प्लेटफार्म के द्वारा ऋण सुविधाओं तक बेहतर पहुंच को बढ़ावा देने, ऋण हेतु इंद्राज भूमि अभिलेखों के ब्योरों का डिजिटलीकरण, धोखाधड़ी एवं संदिग्ध लेन-देन में नियंत्रण एवं निगरानी हेतु सुविधा प्राप्त होने, सहकारी समितियों में बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ प्रदाय करने के साथ ही कृषकों एवं हितग्राहियों को अपने खातों के ब्योरों का त्वरित अवलोकन की सुविधा प्राप्त होगी।

कलेक्टर विजय द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का दायित्व संभालने के पश्चात बस्तर संभाग के सभी सहकारी बैंक शाखाओं के साथ ही सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने तथा कम्प्यूटरीकृत किये जाने निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं जिला सहकारी बैंक की एटीएम सुविधा का विस्तार करवाने के लिए पहल किया जा रहा है। जिससे इन समितियों एवं बैंकों में किसानों एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो रही है और बैंकों में ग्राहकों की कतार की लंबाई को कम की जा सकेगी। जिले के उक्त तीन सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकरण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदाय करने के दौरान जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.