कलेक्टर ने विभागवार लंबित एजेंडे के संबंध में दिए दिशा निर्देश

Updated on 04-05-2023 09:42 PM
दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर नंदनवार ने बरसात के पूर्व वृक्षारोपण की पूरी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि 8 से 10 फीट के ही पौधे का रोपण करें। साथ ही कोदो-कुटकी-रागी से संबंधित कार्ययोजना समय-सीमा के पूर्व तैयार रखें। और बीजों का भंडारण तथा खाद की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने केमिकल खाद पर प्रतिबंध और वर्मी खाद का समय से भंडारण करने को  कहा। साथ ही मौसम की उतार-चढ़ाव देखते हुए मैदानी क्षेत्र के अमले तैयार रहे ताकि कोई भी क्षति होती है तो उसका प्रकरण तैयार कर जल्द देवें।

रीपा अंतर्गत कार्य योजना अविलंब तैयार करें-

समय-सीमा के बैठक के दौरान कलेक्टर विनीत नंदनवार ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि के साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें लघु, कुटीर उद्योग को प्रोत्साहित करने हेतु जमीन चिन्हांकित कर लोगों को उपलब्ध कराया जाना है। राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वे की समीक्षा करते हुए गौठानों में गोबर खरीदी एवं मल्टी एक्टिविटी कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी चाही।

कलेक्टर ने जिले को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु चल रहे अभियान की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग लगातार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों में जागरूकता आये और वे अमानक प्लास्टिक का उपयोग कम करें। आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लिश की पाठशाला स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व ही पहले से सभी तैयारियां कर ले ताकि बाद में कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत सभी गौठानों में गोबर की खरीदी निरंतर होती रहनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रेडा, लोक निर्माण समय सीमा के लंबित प्रकरणों की क्रमवार गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.