लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिया निर्देश

Updated on 31-07-2025 01:43 PM

एमसीबी ।  जिले की साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक आज कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में पेंशन से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निराकृत करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों (DDOs) को निर्देशित किया कि लंबित पेंशन प्रकरण, आपत्ति पश्चात् ऑनलाइन लौटाए गए केस, और   EWR/ERM  मामलों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही जुलाई - अगस्त 2025 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पेंशन प्रस्ताव तैयार कर समय पर संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि GPF प्राधिकार पत्र प्राप्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान प्रकरणों को शीघ्र कोषालय में प्रस्तुत किया जाए, और यदि किसी पेंशन प्रकरण में तकनीकी अथवा दस्तावेज़ संबंधी समस्या हो, तो पेंशन प्रभारी को कोषालय भेजकर तत्काल समाधान कराया जाए।

बैठक में उपस्थित राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सुरेन्द्र पटेल ने विभागीय अधिकारियों को जीएसटी देयकों एवं मासिक रिटर्न से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि GST देयक समय पर तैयार कर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य है, अन्यथा विलंब की स्थिति में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को पेनाल्टी चार्ज भुगतना पड़ सकता है। बैठक में समस्त विभाग प्रमुख, जनपद पंचायतों के सीईओ, नगर निकायों के सीएमओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.